भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर। आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर में रक्षाबंधन मनाया गया। विद्यालय के भैया-बहनों ने एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधी। वहीं आचार्य एवं दीदी जी ने भी परस्पर राखी बांधकर एक-दूसरे के प्रति स्नेह एवं विश्वास की भावना व्यक्त की। विद्यालय परिवार ने इस पर्व के माध्यम से परस्पर सहयोग एवं सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमंत कुमार ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय पर्व-त्योहार हमारी संस्कृति, संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी से आपसी प्रेम, सम्मान और सहयोग की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- पौधों में रक्षा सूत्र बांध पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश यह भी पढ़ें- Adityapur News: पद्मावती जैन सरस्वती ...