Bhagalpur News: रविवार को भी जारी रहा कचरा उठाव अभियान
भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। निगम कर्मियों की हड़ताल के बाद शहर में लगे कचरे के बैकलॉग को साफ करने की कवायद रविवार को भी युद्धस्तर पर जारी रही। नगर आयुक्त के कड़े निर्देश के बाद निजी एजेंसियों ने अतिरिक्त मानवबल और आधुनिक संसाधन झोंक दिए हैं। आमतौर पर रविवार को सिर्फ मुख्य सड़कों और प्रमुख चौक-चौराहों से ही कूड़ा उठाया जाता था, लेकिन इस बार शहर की अंदरूनी गलियों और मोहल्लों से भी कचरे का शत-प्रतिशत उठाव किया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सफाईकर्मियों की हड़ताल टूटने के बाद भी कचरा उठाव की रफ्तार धीमी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.