Bhagalpur News: रजनी कुमारी वैद्य ने संभाला बीईओ का अतिरिक्त प्रभार
भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड को नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। भागलपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के आलोक में सोमवार को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रजनी कुमारी वैद्य ने बीआरसी पहुंचकर बीईओ का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। प्रभार संभालने पर बीआरसी के लेखापाल रंजन कर्ण, शिक्षक चंद्रभूषण, प्रकाश पासवान, धीरज कुमार, मो. रुस्तम, डाटा ऑपरेटर रमेश कुमार व समावेशी साधनसेवी संतोष कुमार समेत अन्य कर्मियों ने उनका स्वागत किया। यह भी पढ़ें- प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार हटाने का निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.