Bhagalpur News: रक्षा बंधन को लेकर पूरा शहर रहा जाम के आगोश में
भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रक्षा बंधन को लेकर गुरुवार की सुबह 10 बजे से ही बाजार में काफी भीड़ रही। खरीदारी करने आए लोगों की वजह से कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी नहीं। लोगों ने यत्र-तत्र सड़क किनारे गाड़ियों की पार्किंग कर दी। इस कारण भी जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर तीन बजे से लेकर रात 10 बजे तक कई प्रमुख बाजार की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि शहरी क्षेत्र में यातायात पुलिस की टीम के अलावा स्थानीय थाना की पुलिस भी मौजूद दिख रही थी। समय-समय पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार भी मॉनिटरिंग कर रहे थे। खलीफाबाग, नया टोला, कटहलबाड़ी चौक, घंटाघर चौक, स्टेशन चौक, बड़ी पोस्टऑफिस चौक, कचहरी चौक समेत अन्य जगहों पर पांच घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा。 यह भी पढ़ें- Purnia News: मंझेली चौक पर लगा भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.