भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: भागलपुर। लायंस क्लब ऑफ भागलपुर स्टार फेमिना के तत्वावधान में सेल्स एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के सहयोग से रविवार को नया बाजार स्थित मोती मातृ सेवा सदन में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत क्लब की अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने रक्तदान कर की। इसके बाद क्लब की मीनू सिंघानिया, राजेश सिंघानिया सहित समाज के विभिन्न वर्गों के कुल 25 लोगों ने रक्तदान किया। शहर के डॉक्टरों व मायागंज अस्पताल के रक्त अधिकोष के पैरामेडिकल टीम ने रक्त संग्रह किया। क्लब की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मौके पर लायंस इंटरनेशनल के उप जिला पाल प्रथम अविनाश साह, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी खटोड़, मोती मातृ सेवा सदन के अतुल ढांढानिया, रीजन चेयरपर्सन मनोज शर्मा,...