Bhagalpur News: रक्तदाता संगठनों को सम्मानित करेगा जेएलएनएमसीएच का ब्लड बैंक
भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ब्लड बैंक द्वारा शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अलंकृता पांडे उपस्थित रहेंगी। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अजय प्रताप ने बताया कि समारोह में विभिन्न संगठनों के लगभग 55 से 60 रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, पूरे वर्ष में चार बार रक्तदान करने वाले व्यक्तिगत रक्तदाताओं को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.