भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में यूजी सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में नामांकित विद्यार्थियों का पंजीयन ऑनलाइन समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगा। इसके लिए परीक्षा विभाग ने तिथि से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। दो नवंबर से 21 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क जबकि 22 नवंबर से 25 नवंबर तक विलंब शुल्क के साथ पंजीयन होगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने सभी कॉलेजों को प्राचार्य को इस संबंध में दिशा निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...