Bhagalpur News: युवाओं से निरंतर नए कौशल सीखने का किया आह्वान
भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: नवगछिया। निज संवाददाता। एनसीसी 35 बिहार बटालियन, पूर्णिया के निर्देशानुसार विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर जीबी कॉलेज, नवगछिया में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने की। मुख्य वक्ता पूर्व एएनओ डॉ. फिरोज अहमद ने युवाओं से निरंतर नए कौशल सीखने और नवाचार को अपनाने का आह्वान किया। विशिष्ट वक्ता डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में रोजगार के लिए केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि संचार कौशल, डिजिटल दक्षता, टीम वर्क तथा उद्यमिता जैसे व्यावहारिक कौशल भी समान रूप से आवश्यक हैं। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन लेफ्टिनेंट (डॉ.) दिव्य प्रियदर्शी ने किया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया महिला कॉलेज की छात्राओं ने युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण में किया उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.