भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर। डॉक्टर के पास इलाज करने गये युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में युवक के भाई गोविंद कुमार ने जोगसर थाना में आवेदन देकर खोजबीन करने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि 16 वर्षीय भाई धर्मेंद्र दो-तीन दिनों से परेशान था। इसे लेकर सात नवंबर को मशाकचक स्थित एक चिकित्सक के पास हमलोग इलाज के लिये गये थे। इस दौरान जब मैं दवा लेने गया, तभी वह मां से हाथ छुड़ाकर कही चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसकी जानकारी नहीं मिल रही है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: एक सप्ताह से किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...