भागलपुर, नवम्बर 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भीड़ को ध्यान में रखकर यात्रियों को 15 मिनट पहले प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आने वाली है, की सूचना मिलेगी। किसी कारण से अगर प्लेटफॉर्म बदलने की नौबत आए तो 15 मिनट पहले ही एनाउंसमेंट करने का निर्देश दिया गया है। जिससे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए यात्रियों को पर्याप्त समय मिले और भगदड़ की स्थिति से बचा जा सके। छठ पूजा को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर में ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नहीं बदलने के निर्देश दिए हैं। फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों पर बैठने वाले यात्रियों को हटाने को बोला गया है। देखा गया है कि ऐसे में आवाजाही में बाधा उत्पन्न होती है। जिससे प्लेटफॉर्म बदलने वाले यात्रियों में भगदड़ व झगड़े की स्थिति आती है। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को फुटओवर ब्रिज पर लगाया गया है। जो यात्री सामान्य श्रेण...