Bhagalpur News: यातायात नियम तोड़ने वाले बाइक सवारों से जुर्माना वसूला
भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। भवनाथपुर के समीप शुक्रवार को अकबरनगर पुलिस ने अभियान चलाकर दोपहिया वाहनों की जांच की। चेकिंग अभियान से यातायात नियम की अवहेलना करने वाले बाइक सवारों में हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे तक अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों के कागजात, हेलमेट आदि की जांच की। यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन सवारों से जुर्माना वसूला गया। अकबरनगर थाना प्रभारी रामाशीष कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.