भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवान जगन्नाथ की लौटती रथयात्रा शुक्रवार को शहर के विभिन्न जगन्नाथ मंदिरों से निकाली जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार रथयात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ नौ दिनों तक मौसी घर रहते हैं और फिर लौटते हैं। नया बाजार जगन्नाथ मंदिर के सेवायत समीर कुमार मिश्रा ने बताया कि पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन, शृंगार, आरती और छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। भगवान जगन्नाथ की लौटती रथयात्रा शुक्रवार को शाम 5:30 बजे मंदिर से निकाली जाएगी। रथयात्रा नया बाजार से बूढ़ानाथ चौक, खलीफाबाग चौक, वैरायटी चौक और स्टेशन चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मासीबाड़ी से कल घर लौ...