Bhagalpur News: मौजा सिमरिया में 19 अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराई भूमि
भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जिले में सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के उद्देश्य से की जा रही कार्रवाई के तहत बुधवार को सिमरिया मौजा में अतिक्रमण वाद के अंतर्गत कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि अतिक्रमण वाद में कुल 21 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया गया था, जिनमें से 19 अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमित स्थल को अतिक्रमणमुक्त करा लिया गया है। शेष दो व्यक्तियों के नाम से जमाबंदी वर्तमान में संचालित है जिसे रद्द करने के लिए सक्षम प्राधिकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.