Bhagalpur News: मोहद्दीनगर में महिलाओं और युवतियों ने मां दुर्गा का खींचा रथ
भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के दक्षिणी क्षेत्र के मोहद्दीनगर, मिरजानहाट, क्लबगंज, मानिकपुर सहित अन्य दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। प्रतिमाओं का विसर्जन गंगटा पोखर, महादेव तालाब और विभिन्न गंगा घाटों पर बनाए गए कृत्रिम तालाबों में किया गया। वहीं मोहद्दीनगर दुर्गा मंदिर की विसर्जन शोभायात्रा में भक्ति और आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला। शोभायात्रा में महिलाओं और युवतियों ने मां का रथ खींचा। साथ ही वे भक्ति गीतों की धुन पर झूमती नजर भी आईं। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा विसर्जन मार्ग भक्तिमय हो उठा, और देर शाम विधि-विधान के साथ गंगटा पोखर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.