Bhagalpur News: मोबाइल छिनतई के विरोध पर की फायरिंग, चाकू मारा
भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-6 के पास मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर रविवार सुबह फायरिंग और चाकूबाजी की घटना हुई है। एक युवक को हाथ में बुलेट लगी है, जबकि दूसरे को चाकू से मारकर घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों की पहचान मो. मेराज और मो. आमिर के तौर पर हुई है। गोलीबारी का आरोप शाहबाज नगर कमेली निवासी मो. आमिर, अली और तारीख पर है। दो अन्य बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना मुजाहिदपुर थाने से करीब 100 मीटर दूर हुई। यह भी पढ़ें- Deogarh News: जमीन विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी पुलिस मामले की तफ़्तीश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.