Bhagalpur News: मोबाइल चोरी के प्रयास में पकड़ा गया युवक, वीडियो वायरल
भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी के प्रयास में पकड़े गए एक युवक को चलती ट्रेन की खिड़की से लटकाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक ट्रेन की खिड़की से लटका नजर आ रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग उसे नसीहत देते सुनाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: ट्रेन से महिला यात्री का पर्स लेकर फरारघटना का विवरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सोमवार को अप साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शिवनारायणपुर स्टेशन से ट्रेन खुलने के दौरान युवक ने खिड़की के रास्ते मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान यात्रियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक को चलती ट्रेन की खिड़की से लटका दिया गया। बताया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.