Bhagalpur News: मोबाइल चोरी कर खाते से 24,999 रुपये उड़ाये, प्राथमिकी
भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नेवालादास टोला निवासी कौशल कुमार (47) का मोबाइल चोरी कर उनके बैंक खाते से 24,999 रुपये की निकासी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना नवगछिया में आवेदन देकर अज्ञात पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, 11 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे अज्ञात चोरों ने उनका मोबाइल चुरा लिया था। मोबाइल में फोनपे संचालित था। दो दिन बाद दूसरे मोबाइल से अपने खाते का विवरण देखने पर उन्हें अवैध निकासी की जानकारी मिली। उनके खाते से 12 अक्टूबर को 10 बार में कुल 24,999 रुपये की निकासी की गई। इसमें आठ बार दो-दो हजार रुपये, एक बार 999 रुपये और दो बार पांच-पांच हजार रुपये की निकासी का उल्लेख है। इसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.