Bhagalpur News: मोटर का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। रसलपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में विद्युत करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रसलपुर गांव निवासी कमलेश्वरी मंडल के 30 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, मिथिलेश कुमार अपने घर में मोटर का बिजली तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए और तार से चिपक गए। परिजनों ने किसी तरह उन्हें करंट से अलग कर तत्काल उपचार के लिए कहलगांव अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की असामयिक मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.