Bhagalpur News: मोटरसाइकिल के चेन में फंसा महिला का आंचल
भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: नारायणपुर, संवाद सूत्र। भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना चौक के पास शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार महिला का आंचल चेन में फंस गया, जिससे वह गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने घायल महिला को तुरंत नारायणपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि महिला के बाएं हाथ में फ्रैक्चर की आशंका है और आगे की जांच की जा रही है। घायल महिला की पहचान नारायणपुर प्रखंड के आशाटोल गांव निवासी राजू कुमार की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.