Bhagalpur News: मॉडल सदर अस्पताल में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग काउंटर नहीं, परेशानी
भागलपुर, सितम्बर 17 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। मॉडल सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा करने के बावजूद धरातल पर बुजुर्ग और दिव्यांग मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाज का पर्चा बनवाने (रजिस्ट्रेशन) से लेकर डॉक्टर को दिखाने और दवा वितरण केंद्रों तक इन मरीजों को सामान्य कतार में ही घंटों खड़े रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबी लाइनों में खड़े रहने से बुजुर्गों और शारीरिक रूप से असहाय मरीजों की तबीयत और बिगड़ने लगती है। अस्पताल में बांका के रजौन से अपनी पत्नी के लिए शुगर और बीपी की दवा लेने पहुंचे 65 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि सीनियर सिटीजन के लिए कोई अलग काउंटर या प्राथमिकता की व्यवस्था नहीं है। उम्र के इस पड़ाव और बीमारी की हालत में लंबे समय तक लाइन में खड़े रहना बेहद कष्टदायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.