Bhagalpur News: मॉडल अस्पताल में चार बेड के आईसीयू वार्ड की शुरुआत
भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुधवार को सदर अस्पताल से संबद्ध मॉडल अस्पताल परिसर में आईसीयू वार्ड का शुभारंभ किया गया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद व सदर अस्पताल प्रभारी डॉ. राजू ने फीता काटकर आईसीयू वार्ड का उद्घाटन किया। पहले चरण में चार बेड के आईसीयू की शुरुआत हुई। जबकि वार्ड में 10 बेड उपलब्ध है। आईसीयू सेवा शुरू होने के बाद बुधवार को दो मरीजों को भर्ती किया गया।अस्पताल प्रभारी ने बताया कि अब गंभीर मरीजों को आईसीयू में भर्ती करने के लिए मायागंज अस्पताल रेफर नहीं करना होगा। मरीजों को भी समय पर बेहतर इलाज मिलेगा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सदर अस्पताल में दो बेड के साथ शीघ्र आईसीयू शुरू करें: डीएम इधर, मायागंज अस्पताल के आईसीयू बेड पर मरीजों का लोड कम होगा। सदर अस्पताल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.