Bhagalpur News: मेस में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
भागलपुर, सितम्बर 22 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव में फाइनेंस कंपनी की शाखा के पांच कर्मियों की सोमवार दोपहर मेस में खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। सभी को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कर्मियों में सुल्तानगंज के विशाल कुमार, फुल्लीडुमर (बांका) के डोमो कुमारपुर निवासी परशुराम कुमार, अमरपुर (बांका) के प्रशांत कुमार झा, शंभूगंज के हिमांशु शेखर और इस्माईलपुर के नीरज कुमार सहित एक अन्य कर्मी शामिल बताए गए हैं। सभी कर्मियों ने बैंक के निकट पांडेय गली स्थित एक मेस में खाना खाया था। कर्मियों का आरोप है कि मेस में एक महिला खाना बनाती है और दाल में मरी हुई छिपकली मिली थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इलाजरत सभी कर्मिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.