Bhagalpur News: मेला देखकर लौट रहे युवक से लूटपाट, मारी गोली
भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। निर्माणाधीन मिर्जाचौकी-मुंगेर फोरलेन पर रविवार की देर रात नारायणपुर तरैटा के समीप हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे 24 वर्षीय युवक के साथ लूटपाट की और उसे गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। बदमाश फरार हो गए। घायल की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी सुनील मांझी के पुत्र विमल कुमार (24) के रूप में हुई है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुल्तानगंज लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने भागलपुर रेफर कर दिया। वहां हालत गंभीर देखने पर बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया गया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की पहचान का प्रय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.