Bhagalpur News: मेला क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की शिकायत का शीघ्र निष्पादन हो
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। श्रावणी मेला पर सुल्तानगंज मेला क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने मंगलवार को मातहत पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मोड में समीक्षा की। समीक्षा बैठक में श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्त सभी वरीय पदाधिकारी, मेला दंडाधिकारी, सेक्टर नोडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, विद्युत विभाग के पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक में नगर परिषद, सुल्तानगंज, जिला नजारत शाखा, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, भागलपुर सहित विभिन्न विभागों द्वारा मेला क्षेत्र में कराए गए विद्युत संबंधी कार्यों की समीक्षा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.