भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। छठ पूजा के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण छठ घाटों का शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बरारी पुल घाट, सीढ़ी घाट और मुसहरी घाट समेत अन्य प्रमुख घाटों पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया तथा साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान मेयर ने संबंधित अधिकारियों व अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने घाटों के पहुंच पथों को सुगम बनाने, गहरे पानी वाले खतरनाक क्षेत्रों में मजबूत बैरिकेडिंग लगाने, चेंजिंग रूम, अस्थायी शौचालय, शुद्ध पेयजल और...