Bhagalpur News: मेन गेट होकर ओपीडी में जाने के लिए मरीजों ने किया हंगामा
भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के सर्जरी इमरजेंसी विभाग के सामने कंक्रीट की सड़क निर्माण के कारण अस्पताल का मेन गेट शनिवार को भी बंद रहा। लगातार तीसरे दिन गेट बंद रहने के कारण अस्पताल की ओपीडी व इमरजेंसी में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीज काफी परेशान हुए। हालांकि अस्पताल में एंट्री के लिए मरीजों व एंबुलेंस का प्रवेश बरारी थाना की तरफ अस्पताल के पूर्वी गेट से कराया जा रहा था। बावजूद जानकारी नहीं रहने के कारण गेट के पास मरीजों का सुबह में काफी जमावड़ा लगा रहा। ओपीडी संचालन के दौरान सुबह करीब 11 बजे गेट पर जमा हुए कई मरीजों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। मरीजों के हंगामा के बावजूद सुरक्षा गार्ड ने गेट नहीं खोला। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : मायागंज अस्पताल का मेन गेट आज भी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.