भागलपुर, नवम्बर 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय चंपानगर में शनिवार को मोहरी लाल सिंघानिया स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में सत्र 2024-26 की बीएड एवं डीएलएड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्या भारती के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की। मौके पर प्रो. (डॉ.) निशा कुमारी, अशोक भिवानीवाला, अभिषेक कुमार जैन, सुधांशु शेखर अग्रवाल, विनय कुमार डोकानिया, दिलीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...