Bhagalpur News: मेड़ काटने में हुई मारपीट, इलाज के दौरान मौत
भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की परशुरामपुर पंचायत के अठनिया दियारा में 19 अक्टूबर को खेत की मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। इस मारपीट में वासुदेव मंडल के 22 वर्षीय पुत्र राधेश्याम मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों ने उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता वासुदेव मंडल ने अपने बयान में बताया कि उनके घर के बगल वाले खेत में प्रकाश मंडल, महेंद्र मंडल, ब्रजेश मंडल सहित तीन अन्य लोग मेड़ काट रहे थे। उनके बेटे राधेश्याम मंडल वहां पहुंचे और उनसे पूछा कि वे उनके खेत की मेड़ क्यों काट रहे हैं। इस पर उनलोगों ने मिलकर उनके बेटे पर जमकर हमला कर दिया। प्रकाश मंडल ने जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.