Bhagalpur News: मूसलाधार बारिश से सड़कों पर उफनाया नाला का गंदा पानी
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बुधवार को दिन में हुई झमाझम मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है। कुछ ही घंटों की बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख और वीआईपी इलाकों में भीषण जलजमाव की स्थिति हो गई, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को फजीहत झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा बदतर स्थिति भोलानाथ पुल से बौंसी पुल के बीच और मिरजान स्थित शीतला स्थान चौक पर देखने को मिली। इन इलाकों में जलनिकासी की सुदृढ़ व्यवस्था न होने के कारण नालों का गंदा पानी उफनकर मुख्य सड़कों पर बहने लगा। राहगीर और वाहन चालक गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर दिखे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मानिक सरकार घाट पर हो रहा कटाव, स्थानीय लोगों में आक्रोश दूसरी ओर, सूजागंज, लोहापट्टी में भी कुछ ही देर की बारिश में सड़क ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.