भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। दिनभर हुई बूंदाबांदी के बाद बुधवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद नालों के जाम होने से बारिश का पानी कई लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। इससे दुकानों में रखा सामान भी नष्ट हो गया। सड़कों पर बारिश के पानी का तेज बहाव होने के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जलजमाव से स्थानीय लोगों में नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में घुसा पानी, परेशानी लोगों का कहना है कि समय पर नालों की सफाई नहीं होने के कारण हर बारिश ...