Bhagalpur News: मुख्य बाजार में कीचड़ से कारोबार हो रहा प्रभावित
भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: भागलपुर। बारिश और कचरा जमा होने से शहर की मुख्य मंडी और हड़िया पट्टी की सड़कों पर कीचड़ फैल गया है। जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी की सड़कों पर कीचड़ के कारण आवागमन भी प्रभावित होता है। दुकानदार संजीव कुमार ने बताया कि कीचड़ के कारण दिनभर व्यापार प्रभावित रहा और ग्राहक मंडी आने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार टोटो कीचड़ में फंसकर पलट भी जाता है। स्थानीय दुकानदारों ने जल्द सफाई कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: हल्की बारिश में उफनाती हैं महराजगंज की सड़कें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.