भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कुलकुलिया स्थित गंगा पंप परियोजना के मुख्य द्वार के पास पुरानी पाइपलाइन का मुख्य जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त होने से कहलगांव नगर पंचायत के चार वार्डों में पूरी तरह जलापूर्ति ठप हो गई है। वहीं, पुरानी पाइपलाइन से जुड़े अन्य वार्डों के घरों में भी पानी की आपूर्ति बाधित है। इससे करीब 25 हजार की आबादी जलसंकट से जूझ रही है। नगर पंचायत के रेलवे लाइन के पूर्वी हिस्से में स्थित वार्ड संख्या 14 से 17 तक में इसी पुरानी पाइपलाइन से जलापूर्ति होती है। इन चारों वार्डों में नल-जल योजना के तहत अलग से पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है। ऐसे में लोग पूरी तरह पुरानी पाइपलाइन पर निर्भर हैं। पाइप क्षतिग्रस्त होने से इन वार्डों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जलापूर्ति ठप रहने से लोगों को बारिश में भींगकर चा...