भागलपुर, अक्टूबर 8 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रखंड के शेरमारी चौराहा पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। पार्टी के झंडे और बैनर लेकर वे चौराहा से निकलकर स्टेशन चौक, पेट्रोल पंप, गौशाला होते हुए रेफरल अस्पताल मोड़ पहुंचे तथा वापस शेरमारी चौराहा आए। इस दौरान मार्च में शामिल महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। तत्पश्चात ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रंजन यादव, राजद के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष मुरली यादव, रंजीत साह, पूर्व विधायक रामविलास पासवान, सीपीएम के अवधेश पोद्दार, वीआईपी के विकास साहनी, आईपी गुप्ता के प्रवीण कुमार आदि शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Sasaram News: महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च य...