Bhagalpur News: मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना
भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को बाथ थाना क्षेत्र स्थित लखनपुर दुर्गा मंदिर और मंगलवार को असरगंज दुर्गा मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए तथा मां दुर्गा से बिहारवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर पूजा समितियों के सदस्यों ने अंगवस्त्र और बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के आने की सूचना के कारण आम श्रद्धालुओं के लिए कुछ समय के लिए पूजा-अर्चना बंद रही। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Munger News: कहुआ से असरगंज तक विभिन्न दुर्गा मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.