भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित भागलपुर आगमन के परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल एवं उससे संबंधित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास प्रबंधन, बैठक व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन प्रबंध, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत पूर्ण की जाएं तथा प्रत्येक व्यवस्था का पुनः सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम की तैयारी की मॉनिटरिंग की ज...