Bhagalpur News: मुकदमा वापस नहीं हुआ तो 30 को निगम सदन में धरना देंगे पार्षद
भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम में पार्षदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच पुराना विवाद एक बार फिर गरमा गया है। पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे के विरोध में जनप्रतिनिधियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्थायी समिति के सदस्य संजय सिन्हा ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है कि यदि पार्षदों पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो वे 30 जुलाई को निगम सदन में शांतिपूर्ण धरना देंगे। उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व तत्कालीन कार्यपालक अभियंता के अमर्यादित व्यवहार के खिलाफ पार्षदों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। इसके बाद विभाग ने अभियंता का स्थानांतरण कर दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद कार्यालय अधीक्षक ने पार्षदों को परेशान करने की दुर्भावना से मामला दर्ज करा दिया। उन्होंने मांग की है कि आगामी सामान्य बोर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.