Bhagalpur News: मुंह देखने पर हंसुए से पूरे परिवार को किया घायल
भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के गोनूधाम गांव में गुरुवार को एक पड़ोसी के सुबह मुंह देखने पर गुस्सा आकर हंसुए से हाथ काट देने और पूरे परिवार की पिटाई करने का मामला सामने आया है। हाथ कटने के बाद सभी पीड़ित घायल अवस्था में थाना पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तुरंत सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।गोनूधाम निवासी नरेश राय के पुत्र जितेंद्र कुमार ने बताया कि बगल वाले पड़ोसी की सुबह उठते ही मेरी ओर नज़र पड़ी। इसी बात पर वह गुस्सा होकर हंसुआ लेकर मेरे हाथ पर चला दिया, जिससे मेरा हाथ कट गया और घाव के निशान पड़ गए। जब मेरे बेटे ने बचाव का प्रयास किया तो उसे भी लाठी-डंडे और अन्य सामान से जमकर पीटा गया। एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया।बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि घायलों को इलाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.