भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: ​मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट। सदर अस्पताल में रविवार को इलाज में घोर लापरवाही के कारण एक प्रसूता की जान चली गई। सुंदरपुर मायके की सुहानी देवी (24 वर्ष) को प्रसव पीड़ा के बाद भर्ती कराया गया था, जहाँ सुबह 6 बजे उसने एक पुत्र को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद से ही महिला को अत्यधिक ब्लीडिंग होने लगी। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात नर्सों ने सही से सफाई नहीं की और बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई डॉक्टर देखने नहीं आया।​समय पर इलाज न मिलने से दोपहर 12 बजे महिला की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतका को पहले से 2 साल की एक बेटी पिहू है। बेटा होने की खुशी कुछ ही घंटों में मातम में बदल गई। नवजात की स्थित...