भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर दुर्गा स्थान के समीप देर रात भक्ति जागरण के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब युवकों के दो गुटों के बीच मामूली बहस खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। वर्चस्व और कहासुनी को लेकर हुए विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं और धारदार हथियार से हमला किया गया। इस दुस्साहसिक घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवक को कमर में गोली लगी है, जबकि दूसरे के सिर पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ​भक्ति जागरण का माहौल गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्टः मुंगेर में जागरण क...