Bhagalpur News: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर
भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। निर्माणाधीन मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर मिरहट्टी गांव के पास शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक युवक की पहचान जगदीशपुर बाईपास थाना अंतर्गत गौराचौकी जोड़ली गांव निवासी नवीन मंडल के पुत्र मिथिलेश कुमार (26) एवं शाहकुंड थाना क्षेत्र के खुलनी गांव निवासी रामविलास मंडल के पुत्र सुजीत कुमार (23) के रूप में हुई है, वही घायल युवक की पहचान लोदीपुर थाना क्षेत्र के गौराचौकी जगन्नाथपुर निवासी कलर मंडल के पुत्र सदानंद कुमार (23) के रूप में हुई। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मिथिलेश कुमार एवं सुजीत कुमार अपने दोस्त की शादी में शामिल होने जगन्नाथपुर, गए थे। जहां से रात लगभग 9:50 बजे बारात जमालपुर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.