Bhagalpur News: मुंगेर के वरिष्ठ अधिवक्ता और 'साहित्य प्रहरी' के अध्यक्ष यदुनंदन झा 'द्विज' के निधन से शोक
भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट मुंगेर। मुंगेर के प्रख्यात साहित्यकार, 'साहित्य प्रहरी' के अध्यक्ष एवं व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता यदुनंदन झा 'द्विज' का आज सुबह करीब 10 बजे असामयिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही जिले के न्यायिक और साहित्यिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बार एसोसिएशन मुंगेर के भूतपूर्व अध्यक्ष रहे यदुनंदन झा न केवल विधि क्षेत्र के स्तंभ थे, बल्कि कई उत्कृष्ट काव्यों की रचना कर उन्होंने साहित्य जगत में भी अमिट छाप छोड़ी।उनके निधन पर जिले के प्रमुख साहित्यकारों और अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में शिवनंदन सलिल, ज्योति कुमार सिन्हा, कुमार विजय गुप्त, आचार्य नारायण शर्मा, अनिरुद्ध सिन्हा, कुमकुम सिन्हा, सपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.