Bhagalpur News: मुंगेर : 15 साल से अधूरा आंगनबाड़ी भवन बना नशेड़ियों का अड्डा, सेविका के घर चल रहा केंद्र
भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड की औड़ाबगीचा पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव के वार्ड संख्या 16 (दास टोला) स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 104 का भवन पिछले करीब 15 वर्षों से अधूरा पड़ा है। भवन निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है। दरवाजा, खिड़की और रंग-रोगन का कार्य अधूरा है, जबकि शौचालय का ढक्कन भी टूट चुका है। भवन उपयोग के लायक नहीं रहने के कारण वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन सेविका के आवास पर किया जा रहा है। ग्रामीण सुफल दास ने बताया कि वर्षों पहले भवन का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन बीच में ही कार्य बंद हो गया। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, बावजूद इसके निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि तत्कालीन जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने पंचायत भ्रमण के दौरान भवन का निर्माण शी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.