भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: धरहरा, एक संवाददाता। हल्की बारिश के बीच बुधवार रात से ही बिजली आपूर्ति में परेशानी बनी रही। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे से नौ बजे तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय बिजली नहीं रहने से घरेलू कामकाज के साथ पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हुई। विद्युत कर्मी आकाश कुमार सिंह ने बताया कि 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने के कारण रामचंद्रपुर ग्रिड से विद्युत आपूर्ति बंद रही। फॉल्ट को ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...