भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट ​मुंगेर। छोटी केशवपुर (जमालपुर) निवासी प्रमोद कुमार दास को उनके ससुराल वालों द्वारा जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक का इलाज मुंगेर के सदर अस्पताल में चल रहा है। ​अस्पताल के बेड पर भर्ती पीड़ित प्रमोद कुमार दास ने बताया कि वे अपने ससुराल में रह रहे थे। इस दौरान ससुराल के लोग लगातार उन पर वहां से भाग जाने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर जान से मारने और किसी अन्य से मरवा देने की धमकी दी जा रही थी। ​पीड़ित के अनुसार, दिन में लगभग 11 बजे ससुराल के लोगों ने जबरन बिस्कुट में मिलाकर कोई संदिग्ध जहरीला/नशीला पदार्थ उनके मुंह में ठूंस दिया और उन्हें खाने पर मजबूर किया। घटना के बाद किसी तरह जान बचाकर वे वहां से भागे और सीधे इलाज के लिए...