भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: तारापुर (मुंगेर) से राहुल कुमार की रिपोर्ट तारापुर थाना क्षेत्र के धौनी गांव में बीते शुक्रवार की देर रात्रि एक 32 वर्षीय युवक का शव मकान परिसर स्थित अमरूद के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। वह बिहमा मध्य विद्यालय में कार्यरत सहायक शिक्षिका कोमल कुमारी के पति थे। दंपती अनमोल दत्ता के मकान में किराये पर रह रहे थे। जानकारी के अनुसार हिमांशु ने प्लास्टिक की रस्सी के सहारे अमरूद्ध पेड़ से फंदा लगा लिया। पति को फंदे पर लटका देख पत्नी ने शोर मचाया। आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर ले गई, जहां चिकित्सक डा. आशीष कुमार ने जांच के बाद हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की पुष्...