भागलपुर, सितम्बर 26 -- Bhagalpur News: हवेली खड़गपुर (मुंगेर) से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से प्रखंड क्षेत्र की तमाम नदियां उफान पर है। मनी नदी समेत डंगरी, महाने, खर्रा, अगैया, गुहिया समेत तमाम नदियां उफान भर रही है। नदी के आसपास का क्षेत्र जलमग्न हो गया है। काफी दिनों बाद नदियों में आई उफान को देखने लोग पहुंच रहे है। वहीं मनी नदी में जलस्तर में इजाफे के बाद सद्भावना घाट के समीप बनी काजवे पुलिया के ऊपर से पानी बह रही है। लिहाजा लोगों का इस पुलिया के रास्ते आवागमन जोखिम भरा हो गया है। शनिवार को निजी स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही निजी मैजिक एक वाहन पुलिया के बीच में पहुंचते ही अचानक फंस गई। वाहन के बीच धार में फंसने और बंद होने से उसमें सवार बच्चों में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद चालक ने स्थिति को भांपते ...