Bhagalpur News: मुंगेर : रेल की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार
भागलपुर, जुलाई 30 -- Bhagalpur News: मानगढ़ समपार फाटक के समीप डाउन लाइन पर हुआ हादसा, तीन माह से चल रहा था मानसिक बीमारी का इलाज धरहरा, एक संवाददाता।धरहरा-मानगढ़ समपार फाटक के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मानगढ़ गांव निवासी बॉबी कुमार के रूप में हुई है। वह धर्मेंद्र पासवान (चौकीदार) का दूसरा पुत्र था। जानकारी के अनुसार, धरहरा-मानगढ़ समपार फाटक से करीब 20 मीटर पश्चिम डाउन रेलवे लाइन पर किऊल से जमालपुर जा रही 53480 डाउन डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से बॉबी कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेलवे और धरहरा पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि बॉबी कुमार इंटर उत्तीर्ण था और आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। पिछले करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.