भागलपुर, अगस्त 27 -- Bhagalpur News: हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट एससीएस डीएवी में बच्चियों ने शिक्षक जबकि मध्य विद्यालय बागेश्वरी में पेड़ों को बांधी राखीहवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बच्चों ने अनूठे और प्रेरणादायक तरीके से भाईचारे, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एससीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने सहपाठियों के साथ विद्यालय के प्राचार्य, बस चालकों और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई। बच्चों ने उनकी सुख-समृद्धि एवं लंबी उम्र की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सेवा और सुरक्षा देने वाले लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का ...