भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट टेटिया बंबर, एक संवाददाता।गंगटा थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में एक निर्माणाधीन घर में पाइलिंग करने आए बनहरा के कामगारों के साथ कहासुनी और मारपीट की घटना हुई। इससे आक्रोशित कामगारों ने एनएच 333 पर बनहरा चौक को जाम कर दिया। एक घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना पर गंगटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं उपस्थित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...