Bhagalpur News: मुंगेर : बंबर कुशवाहा टोला के समीप पेड़ से लटका मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी
भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट टेटियाबंबर , एक संवाददाता।थाना क्षेत्र अंतर्गत बंबर कुशवाहा टोला के समीप सोमवार सुबह एक पेड़ से लटका महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देखा तो इसकी सूचना पूरे गांव में फैल गई। खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि शव की पहचान कोई नहीं कर सका। घटना की जानकारी मिलते ही टेटियाबंबर थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। टीम साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.